Hindi News >>>Top 10 >>> राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने अखिलेश श्रीवास्तव
Politics:राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने अखिलेश श्रीवास्तव
जिलाध्यक्ष अमेठी अखिलेश कुमार ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन हित में कार्य करूंगा
Prime Today Desk
Published: 2022-01-18 14:10:17
जगदीशपुर अमेठी : राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है यह संगठन हिन्दू समाज के पीड़ित व्यक्ति की आवाज को उठाता है और उनको न्याय दिलाने की कोशिश मे हमेशा रहता है,जिसका एकमात्र उद्देश्य समाज सेवा, गरीबों एवं असहायों की निःशुल्क मदद करना होगा,एवं नए युवा वर्ग के लोगों को शिक्षित और रोजगार एवं एक संगठित संस्था से जोड़ना होगा।
हिन्दू धर्म समाज व हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक विरासत को आवश्यकतानुसार पुन: स्थापित, संरक्षित, संवर्धित और सुगठित करने के लिए युवा वर्ग के हिन्दुओं को संगठित व प्रेरित करने की जरूरत है।
विराट हिन्दू समाज का एकात्मता व सद्भावना के लिए छुआछूत और ऊंच-नीच की भेदभाव पूर्ण कुरीतियों का उन्मूलन कर सामाजिक समरसता विकसित करने की जरूरत है। किसी भी उम्र या लिंग के गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना व गो-पालन व गो संवर्धन के लिए प्रयत्न करना होगा।
राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमेठी अखिलेश कुमार ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन हित में कार्य करूंगा और संगठन की नीतियों व कार्यक्रमो को जन जन तक पहुचाने का कार्य करूंगा। जिससे संगठन को प्रभावशाली मजबूती और सुगठित करने में सहायता मिलेगी।